Prithvi Shaw Biography in Hindi | पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय

Prithvi Shaw Biography in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं। जो 3 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। और यह विश्व में सबसे पहला खिलाड़ी है। जो अपने मेहनत के दम पर दुनिया में अपनी रिकॉर्ड तोड़ पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसा मुकाम पाने में असफल रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही नए खिलाड़ी के जीवन से जुड़ी बातों का वर्णन करने जा रहे हैं। जिसने अपनी मेहनत के दम पर महज 14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में कई सीनियरओं का रिकॉर्ड तोड़े है। और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हम बात कर रहे हैं भारत के महान खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की। 

Prithvi Shaw Biography in Hindi

Prithvi Shaw Biography in Hindi | पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय 

  पूरा नाम   पृथ्वी पंकज शॉ 
  जन्म   9 नवंबर 1999 
  जन्म स्थान   ठाणे, महाराष्ट 
  आयु   24 वर्ष 
  पिता का नाम   पंकज शॉ 
  माता का नाम   ज्ञात नहीं (मृत्यु) 
  भाई का नाम   कोई नहीं 
  बहन का नाम   कोई नहीं 
  पेशा   क्रिकेटर 
  वजन   60 kg 
  लंबाई   5’5″ फिट इंच 
  जाती   वैश्य 
  आँखों का रंग   काला 
  बालों का रंग   काला 
  जर्सी नंबर   #100 (भारत अंडर-19)
  राष्ट्रीयता    भारतीय 
  शैक्षिक योग्यता   स्नातक 
  धर्म   हिंदू 
  पसंदीदा क्रिकेटर   सचिन तेंदुलकर 

Prithvi Shaw Birth and Family | पृथ्वी शॉ का जन्म और परिवार 

पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 में एक मध्यवर्गीय परिवार में मुंबई के विरार में हुआ था। उनके पिता जी का नाम पंकज शॉ है। वह सिर्फ 4 वर्ष का था तभी उनकी मां का निधन हो गया था जिसके बाद उनके पिता ने पृथ्वी शॉ को मां की प्यार का कमी महसूस होने नही दिया था और उनके पिता ने अकेले ही पृथ्वी शॉ की परवरिश की पृथ्वी शॉ के पिताजी ने अपना व्यापार को छोड़कर अपना सारा समय बेटे के क्रिकेट कैरियर को बनाने में लगा दिया पृथ्वी शॉ आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं तो इसके जीवन का योगदान उनके पिताजी का ही है। पृथ्वी शॉ महज 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी और वह बचपन से ही बल्ले और गेंद को अपने दोस्त के रूप में बना लिया उन्होंने बल्ले और गेंद को लेकर अपने बिस्तर में सोते थे यही वजह है। की आज उन्हे फायदा मिल रहा है। और आज एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभर रहे हैं।

Prithvi Shaw Birth and Family

Prithvi Shaw Education | पृथ्वी शॉ की शिक्षा

पृथ्वी शॉ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ए वी एस विद्दामंदिर रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल से की है। और उन्होंने आगे स्नातक की पढ़ाई रिजवी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स से कॉमर्स की पढ़ाई पूरी कर रही है। शॉ ने  क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है।

Prithvi Shaw Cricket Career in Hindi | पृथ्वी शॉ का क्रिकेट कैरियर इन हिंदी

पृथ्वी शॉ ने महज 17 वर्ष की उम्र से ही अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत मुंबई के सहारा परिसर टीम की ओर से खेलकर की थी। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करके सहारा परिसर टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद उनका चयन दिलीप ट्रॉफी में हो गया और इस ट्रॉफी में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बना पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2017 में बल्लेबाजी करने के दौरान एक मैच में 18 चौके और एक छक्के की मदद से 154 रन बनाए थे। और इससे पहले दिलीप ट्रॉफी में शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम थे। जो अब पृथ्वी शॉ के नाम है। पृथ्वी शॉ के कोच राहुल द्रविड है। जो उनको ट्रेनिंग दी है।

वर्ष 2017-18 के रणजी ट्रॉफी में उन्होंने मुंबई टीम की ओर से खेले थे। और उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से खेल कर दो शतक भी जड़े थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन के कारण वर्ष 2017 में पृथ्वी शॉ का सिलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया और अंडर-19 में शामिल होते ही उन्होंने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेले थे। और इसी मैच के बाद उन्हें अंडर-19 क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी मिली उसके बाद भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने पृथ्वी शॉ को अंडर-19 का कप्तान बना दिया। कप्तान बनने के बाद उन्होंने लगातार अंडर-19 के तीन मैच जीते थे। और इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 मैच में पृथ्वी शॉ ने 94 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

Prithvi Shaw Cricket Career in Hindi

Prithvi Shaw IPL Cricket Career | पृथ्वी शॉ का आईपीएल क्रिकेट कैरियर

पृथ्वी शॉ ने वर्ष 2018 से आईपीएल टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने सबसे पहला आईपीएल मैच दिल्ली कैपिटल के तरफ से मुंबई के खिलाफ खेला था। पृथ्वी शॉ को वर्ष 2020 में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा पृथ्वी शॉ एक उभरता हुआ क्रिकेटर सितारा है। जो कम उम्र से ही क्रिकेट में काफी नाम कमा चुके हैं।

Prithvi Shaw ODI Cricket Career | पृथ्वी शॉ का एकदिवसीय क्रिकेट केरियर

पृथ्वी शॉ अपने एकदिवसीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 5 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। जहां उन्होंने 21 गेंदों में 20 रन बनाए थे।

Prithvi Shaw T-20 Cricket Career | पृथ्वी शॉ का T20 क्रिकेट कैरियर

पृथ्वी शॉ ने अपने T20 क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना T20 डेब्यू की थी। जहां उन्होंने बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

Prithvi Shaw Test Cricket Career | पृथ्वी शॉ का टेस्ट क्रिकेट केरियर

पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 4 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने उस मैच में 154 गेंदों पर 134 रन बनाए थे जहां उन्होंने उस टेस्ट मैच में अपना पहला शतक जड़ा था और भारत के लिए टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।

FAQ:

Q- पृथ्वी शॉ का पूरा नाम क्या है?

Ans-पृथ्वी पंकज शॉ। 

Q- पृथ्वी शॉ का जन्म कब हुआ था?

Ans- 9 नवंबर 1999 को हुआ था। 

Q- पृथ्वी शॉ कहाँ के रहने वाले है?

Ans- पृथ्वी शॉ ठाणे के रहने वाले है। 

Q- पृथ्वी शॉ की उम्र क्या है?

Ans- 24 वर्ष।  

 

 

Leave a Comment

वनडे क्रिकेट में 5 बल्लेबाज ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए हैं दो पाकिस्तान के जाने कौन है दुनिया के 5 महान क्रिकेटर्स जो अपने देश के लिए कभी वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिकेट के खेल में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए अत्यधिक कौशल और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों के बारे में। अंतर्राष्ट्रीय मेंचो के तीनों फॉर्मेट ( टेस्ट वनडे टी20i) मैं सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पांच बल्लेबाज जो क्रिकेट इतिहास में बहुत महान है