Shardul Thakur Biography in Hindi | शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय

Shardul Thakur Biography in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में भारत के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे है जिसका नाम शार्दुल नरेंद्र ठाकुर है। जिन्हे आमतौर पर लोग शार्दुल ठाकुर के नाम से जानते है। यह एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकटर है। ये दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज भी है जो घरेलू क्रिकेट मुंबई के लिए खेलते है।

तो चलिए आज हम इस आर्टिकल में Shardul Thakur Biography in Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे लेकिन इस पहले हम आपको शार्दुल ठाकुर के बारे में कुछप्रारंभिक जानकारी देना चाहते है।  जो निचे टेबल में दिए गए है।

Shardul Thakur Biography in Hindi

shardul Thakur Biography in Hindi | शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय 

  पूरा नाम  शार्दुल नरेंद्र ठाकुर
  उपनाम नाम  ठाकुर
  जन्म  16 अक्टूबर 1991
  आयु  32 साल
  जन्म स्थान  पालघर, महाराष्ट्र, भारत
  पेशा  क्रिकेटर
  हाइट  5.9 फीट
  भूमिका  ऑलराउंडर
  राष्ट्रीयता  भारतीय
  धर्म  हिंदू धर्म
  निवास  पालघर, महाराष्ट्र
  पिता का नाम  नरेंद्र ठाकुर
  माता का नाम  हंसा ठाकुर
  बहन  1
  पाठशाला  स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल पालघर
  कॉलेज  मुंबई विश्वविद्दालय, मुंबई
  कोच  दिनेश लाड
  जर्सी नंबर  #10 (ODI)
  नेटवर्थ  40 करोड़
  बालों का रंग  काला
  आँखों का रंग  काला
  वजन  65 Kg

 

Shardul Thakur Birth and Education | शार्दुल ठाकुर का जन्म और शिक्षा 

शार्दुल ठाकुर एक भारतीय क्रिकेटर है। जो भारत के महाराष्ट्र राज्य के पालघर से है। इनका जन्म 16 अक्टूबर 1991 को पालघर महाराष्ट्र में हुआ था। इनके परिवार में माता पिता और एक बहन है। जो सभी लोग साथ में रहते है। इनके पिता का नाम नरेंद्र ठाकुर तथा माता का नाम हंसा ठाकुर है। शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की थी। तथा इन्होने कॉलेज की शिक्षा मुंबई यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है। जब शार्दुल ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल,बोरीवली स्कूल की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने एक ही ओवर में 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे।

Shardul Thakur Domestic Cricket Career | शार्दुल ठाकुर घरेलु क्रिकेट करियर 

शार्दुल ठाकुर ने वर्ष 2012-13 में रणजी ट्रॉफी राजस्थान के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था इस ट्रॉफी में उन्होंने 26 ओवर कर 82 रन दे कर एक विकेट लिए थे। शार्दुल ठाकुर के क्रिकेट करियर की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं हुई थी। लेकिन शार्दुल ने अपने पहले 4 मैचों में 82 की औसत से मात्र 4 विकेट ही लिए थे।

फिर उन्होंने ने अगले रणजी ट्रॉफी खेलकर 6 मैचों में 27 विकेट लिए थे और उस ट्रॉफी के दौरान एक मैच में 5 विकेट भी अपने खाते में दर्ज किये थे। शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए लिस्ट-A क्रिकेट मैच में 27 फरवरी 2014 को अपना डेब्यू मैच खेला था जहाँ उन्होंने 10 ओवर डाल कर 59 रन देकर 2 विकेट भी लिए थे।

Shardul Thakur International Cricket Career | शार्दुल ठाकुर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

शार्दुल ठाकुर को वर्ष 2016 में भारत के तरफ से वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दौरान 16 सदस्यीय टीम में चुना गया था लेकिन इस टेस्ट सीरीज में उन्हें खेलने का अवसर नहीं  मिला था। फिर अगले साल 2017 के अगस्त महीने में श्रीलंका के खिलाफ भारत की एकदिवसीय टीम में चुना गया था। उन्होंने 31 अगस्त 2017 को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपना एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। जहाँ उन्होंने 7 ओवर में 26 रन दे कर 1 विकेट लिए थे।

शार्दुल ठाकुर ने 21 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपरस्पोर्ट पार्क में अपना T-20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 31 रन दे कर 1 विकेट लिए थे। वर्ष 2021 के जनवरी महीने में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया था। 

Shardul Thakur International Cricket Career   

 

FAQ:

Q-शार्दुल ठाकुर का जन्म कब हुआ था?

Ans- 16 October 1991 

Q- शार्दुल ठाकुर की पत्नी का क्या नाम है?

Ans- मित्तली पारुलकर (Mittali Parulkar)

Q- शार्दुल ठाकुर की आयु कितनी है?

Ans- 32 वर्ष

Q- शार्दुल ठाकुर की हाइट कितनी है?

Ans- 5.9 फिट

 

Leave a Comment