MS Dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी का जीवनी

MS Dhoni Biography in Hindi

भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है। ये बात सभी जानते है। और पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनियाभर से सबसे ज्यादा प्यार मिला वो है। महेंद्र सिंह धोनी इनका नाम दुनियाभर के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है।  और आज ये एक कामयाब खिलाड़ी है। लेकिन क्रिकेटर बनने की राह धोनी के लिए इतनी आसान नहीं थी। और एक साधारण इंसान से महान क्रिकेटर बनने के लिए इन्हें अपनी जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा था। 

धोनी ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत अपने स्कूलों के दिनों से ही कर दी थी। लेकिन इंडियन टीम का हिस्सा बनने में इनकों कई साल लग गए। लेकिन जैसे ही धोनी को हमारे देश की ओर से खेलने का मौका मिला। तो इन्होने इस मौके का बखूबी उपयोग किया और धीरे-धीरे से अपने आपको क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया ये एम एस धोनी के नाम से बहुत मशहूर है।  उन्होंने क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है। 

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है। और मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट खेलते है। ये छोटे से शहर से निकलकर एक महान क्रिकेटर का ख़िताब जितने वाले एमएस धोनी बन गए। आज वे इस मुकाम पर पहुंचे है जो पूरी दुनिया के सामने एक अलग पहचान बनाई है। धोने के फैंस खेल के साथ साथ उनके व्यवहार की वजह से भी बहुत पसंद करते है। शायद यही वजह है। की आज भी धोनी मैदान पर खेलने के लिए उतारते है। तो पूरा स्टेडियम खड़ा होकर धोनी धोनी की आवाज से उनका उत्साह बढाने के लिए पूरा स्टेडियम गूंजता है। 

MS Dhoni Biography in Hindi

महेंद्र सिंह धोनी की जानकारी हिंदी में | MS Dhoni Information in Hindi

  पूरा नाम (Real Name )  महेंद्र सिंह धोनी
  उप नाम (Nickname )  माही , एमएसडी
  जन्म स्थान (Birth Place )  रांची , बिहार
  जन्म (Birth )  7 जुलाई 1981
  योग्यता (Qualification )  12 वीं कक्षा पास
  पेशा (Profession )  क्रिकेटर , भारत के पूर्व कप्तान
  भारत क्रिकेट टीम में भूमिका (Role )  विकेटकीपर और बल्लेबाज
  बल्लेबाजी शैली (Batting Style)  दाहिने हाथ के बल्लेबाज
  लम्बाई (Height )  5 फीट 9 इंच
  वजन (Weight )  70 Kg
  बालों का रंग (Hair Color)  काला , सफ़ेद
  पिता का नाम (Father Name )  पान सिंह
  माता का नाम (Mother Name )  देवकी देवी
  भाई (Brother )  नरेंद्र सिंह
  बहन (sister )  जयंती गुप्ता
  पत्नी (Wife )  साक्षी सिंह रावत
  कुल बच्चे (Children)  एक, जीवा ( लड़की )
  कुल संपत्ति (Networth )  करीब 819 करोड़
  जाति (Caste )  हिन्दू

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म और शिक्षा | Mahendra Singh Dhoni Birth And Education

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में भारत के रांची, झारखंड राज्य में हुआ था। महेंद्र सिंह एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम पान सिंह व माता का नाम श्रीमती देवकी देवी है। उनके पिता पान सिंह मेकॉन स्टील मंत्रालय जूनियर मैंनेजमेंट वर्ग में काम करते थे। उनकी माँ एक हाउसवाइफ है। महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े भाई नरेन्द्र सिंह और एक बड़ी बहन जयंती गुप्ता है। उनके भाई पेशो से एक राजनेता है। जबकि उनकी बहन एक अंग्रेजी शिक्षक है। 

धोनी ने अपनी शिक्षा झारखण्ड के रांची में श्यामली में स्थित डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से अपनी पढ़ाई की धोनी शुरुआत में बैडमिंटन और फुटबॉल में काफी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जिनके लिए धोनी को जिला और क्लब स्तर पर चुने गए उन्होंने अपनी फुटबॉल टीम के लिए एक गोल कीपर किया करते थे। 

और उन्हें अपने फुटबॉल के कोच के तरफ से एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेलने के लिए भेजा गया था। और उन्हें विकेट कीपर के रूप रखा मेहन्द्र सिंह ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सबको आकर्षित किया और 1995 से 1998 के दौरान कमांडो क्रिकेट क्लब टीम में नियमित विकेटकीपर के रूप में पहला स्थान हासिल किया। महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही काफी मेहनती, बुद्धिमान और चतुराई से विकेट कीप्रिंग करते थे। जो की 1997-1998 के दौरान उन्हें विनो मांकड ट्रॉफी अंडर-16 चैंपियनशिप टीम के लिए चुना गया। उन्होंने 10 क्लास के बाद से ही क्रिकेट को गंभीरता से खेलना शुरू कर दिया था। 

मेहन्द्र सिंह धोनी ने वर्ष 1999 में पहली बार असम के विरोध बिहार राज्य से रणजी ट्रॉफी मैच खेलना का मौका मिला था। इस रणजी ट्रॉफी के दूसरी पारी में 68 रन बनाकर नाबाद थे। जबकि इस ट्रॉफी के इस साल में उन्होंने कुल 5 मैचों में 283 रन अपने नाम किये थे। इस ट्रॉफी के बाद भी धोनी ने कई घरेलू मैचे खेले है। 

धोनी के बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भी इनका चयन ईस्ट जॉन सेलेक्टर के तरफ से नहीं लिया गया था। जिनके करण धोनी ने खेल से दुरी बना ली और साल 2001 में कोलकाता शहर में सरकारी रेलवे में टिकट मास्टर के रूप काम करना शुरू किया लेकिन धोनी का मन इस सरकारी रेलवे नोकरी में थोड़ा सा भी मन नही लगता था। 3 साल नोकरी करने के बाद धोनी ने फिर से अपने क्रिकेट करियर में वापस आ गए और क्रिकेट खेल में काफी मेहनत करने लगा। 

साल 2001 में धोनी का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हो गया, लेकिन धोनी को चयन की जानकारी सही समय पर नहीं मिला जिनके कारण धोनी ने इस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाई। 

साल 2003 में धोनी को जमशेदपुर में प्रतिभा संसाधन विकास विंग के हुए मैच में खेलते हुए बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोधार ने देखा था। जिसके बाद उन्होंने धोनी के खेल की जानकारी राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी को दी और इस तरह से धोनी का चयन बिहार अंडर-19 टीम में हो गया था। 

धोनी ने साल 2003-2004 के देवधर ट्रॉफी के टूनार्मेंट में भी हिस्सा लिया था। और धोनी पूर्वी जोन टीम का हिस्सा बना और धोनी ने इस साल में कुल 4 मैच खेले थे, जिनमे उन्होंने 244 रन बनाए थे। 

FAQ:

Q- महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कब हुआ था ?

Ans- महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। 

Q- महेंद्र सिंह का जन्म कहाँ हुआ था ?

Ans- महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची, झारखंड में हुआ था। 

Q- महेंद्र सिंह धोनी कितने संपत्ति का मालिक है ?

Ans- महेंद्र सिंह धोनी का कुल संपत्ति 1 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा है। 

Q- महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता का क्या नाम है ?

Ans- महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता का नाम देवकी देवी और पान सिंह धोनी है। 

Leave a Comment

वनडे क्रिकेट के सबसे तेज़ शतक (Fastest hundreds in ODIs) कौन है 5 महान बल्लेबाज जिन्होंने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा ODI में रन बनाए है। इंटरनेशनल क्रिकेट को लगा झटका, 6 दिन में 5 क्रिकेटर्स का संन्यास, दो भारतीय शामिल क्रिकेट की दुनिया के 5 सबसे यादगार रिटायरमेंट 5 महान विकेटकीपर जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाया है दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेटर्स, संन्यास के 11 साल बाद भी भारतीय दिग्गज टॉप पर मौजूद वर्ष 2020 से अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 300 से ज़्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय महान खिलाड़ी लिस्ट मे सिर्फ 6 नाम शामिल रोहित शर्मा के 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन है भारत में क्रिकेट का जुनून हर दिल में बसता है। आइए, जानते हैं भारत के सबसे बड़े और प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियमों के बारे में