Rohit Sharma Biography in Hindi | रोहित शर्मा का जीवन परिचय

Rohit Sharma Biography in Hindi

आज हमलोग इस ब्लॉग में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के जीवन परिचय के बारे में जानेंगे / पढ़ेंगे ,अगर आप रोहित शर्मा के फैन है। तो इस पुरे आर्टिकल में रोहित शर्मा के आयु ,करियर ,टेस्ट करियर ,एकदिवसीय करियर ,T20 करियर इत्यादि के बारे में जानेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढिए। 

रोहित शर्मा भारतीय टीम के एक बड़े ख़िलाड़ी है। जो इन्हें बच्चे से बूढ़े तक सब कोई पहचानते है। और इन्हें विश्व में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। क्यूंकि इन्होने 2014 के एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 264 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बन कर सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिए है। इसलिए इन्हें विश्व सर्वश्रेठ बल्लेबाज माना जाता है। इनका पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। 

अभी तक रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे एवं T20 के ओपनर बल्लेबाज के रूप में है। इसके अलावा टेस्ट मैच में भी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। रोहित शर्मा IPL मुंबई इंडियनस के सफल कप्तान है। इन्होने अपने कप्तानी के दौरान आईपीएल में 5 सीरीज जीते है। रोहित विश्व में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जो वनडे में दो-दो बार दोहरा शतक लगाये है (219 ,264 )

Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा की मुख्य जानकारी | Rohit Sharma Information 

  पूरा नाम   रोहित गुरुनाथ शर्मा 
  उपनाम   हिटमैन, शाना 
  जन्म   30 अप्रैल 1987 
  आयु   36 वर्ष 
  जन्म स्थान   बंसोड़, नागपुर महाराष्ट्र भारत 
  राष्ट्रीयता   भारतीय 
  गृहनगर   नागपुर, महाराष्ट्र भारत 
  पेशा   क्रिकेटर 
  कोच   दिनेश लाड 
  पिता का नाम   गुरुनाथ शर्मा 
  माता का नाम   पूर्णिमा शर्मा 
  भाई का नाम    विशाल शर्मा 
  बहन  का नाम   ज्ञात नहीं 
  लम्बाई   सेo मीo 173, मीo 1.73, फीट इंच 5′ 8″ 
  वजन   72 किo ग्राo 
  आँखों का रंग   गहरा भूरा 
  बालों का रंग   काला काला 
  मैदान पर प्रकृति   शांत 
  जर्सी नo   #45 (भारत) , #45 (आईपीएल) 
  पसंदीदा शॉट्स   पुल्ल शॉट 
  विश्वविधायल   ज्ञात नहीं 
  शैक्षिक योग्यता   12 वीं कक्षा 
  स्कुल / विधालय   स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और ज्युनियर कॉलेज मुंबई,    आवर लेडी वेलांकत्री हाई स्कूल स्कूल, मुंबई 
  धर्म   हिंदू 
  शौक   यात्रा करना, फ़िल्में देखना, टेबल टेनिस खेलना और वीडियो गेम 

रोहित शर्मा का जन्म, आयु और एजुकेशन | Rohit Sharma Born, Age and Education

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़ नाकपुर महाराष्ट में हुआ था। इनकी माता का नाम पूर्णिमा शर्मा जो की विशाखापट्नम से है। और पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है। जो की किसी परिवहन कंपनी में देखभाल का काम करते थे। उनके दादा दादी, चाची चाचाओं ने उनका पालन पोषण किया उनके परिवार की स्तिथि काफी ख़राब होने के कारण उनकी परवरिश नहीं कर सकते थे। जिनके कारण उनके दादाजी रोहित शर्मा को अपने पास रख लिया वह केवल सप्ताह के दौरान अपने माता पिता से मिलने जाते थे। इनकी आयु 2023 के अनुसार 36 वर्ष हो चूका है। 

11 वर्ष की उम्र में जब वे 6वीं कक्षा में थे। तो वह अपनी गर्मी के छुट्टीयो के दौरान बोरीवली में एक स्थनीय क्रिकेट क्लब में दाखिला ले लिए और क्रिकेट सिखने लगे उनके सबसे पहला कोच दिनेश लाड थे। और इनकी मेहनत को देख कर दिनेश लाड ने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में जाने की सलाह दी। जहाँ  दिनेश लाड उस स्कूल के भी कोच थे। क्यूंकि वहां पर क्रिकेट की अच्छी सुविधाए थी। और उनके कोच उन्हें छात्रवृति भी दिलवाई और उन्हें चार साल तक कोई पैसा भी नहीं लगा 

रोहित ने खूब मेहनत करके उस स्कूल में अच्छा प्रदर्शन किया रोहित शर्मा सबसे पहले स्पिनर बोलिंग करते थे। तब उनके कोच ने उन्हें बेटिंग करने की सलाह दी। एक दिन उनके कोच ने एक मैच में 8वीं नंबर पर खेलने को कहा यहीं से रोहित शर्मा के लिए वरदान साबित हुए। और इस मैच में उन्होंने मैंन ऑफ़ द मैच भी अपने नाम किये उनके कोच खेल को देख कर बहुत खुश हुए तब से लेकर अब तक बेटिंग करने लगे। 

रोहित शर्मा का घरेलु करियर | Rohit Sharma Domestic Career

वर्ष 2005 में करियर का सबसे पहला मैच देवधर ट्राफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन के लिए खेले उन्होंने 8 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उस मैच में 147 रनों की एक शानदार पारी खेली और यही से उनकी करियर की बिस्पोटक बल्लेबाजी शुरू हुई और टीम वेस्ट जोन को 3 विकेट से जीत दिलाई। इस खेल को देखकर BCCI ने रोहित शर्मा को 2006 में उन्हें भारत ग्रुप A के लिए प्रथम श्रेणी में रखा और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी चुना गया। 

रोहित ने इस मैच में 57 और 22 रन भी बनाये. वर्ष 2007 में मुंबई के साथ रणजी ट्राफी की शुरुआत की और एक दो मैचों में ख़राब पर्दर्शन के कारण उन्हें बैठना पड़ा फिर से उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिला और गुजरात के खिलाफ 205 रन बनाए और फाइनल मैच में बंगाल के खिलाफ 57 रन बनाकर मुंबई को रणजी ट्राफी जीत दिलाई। और इन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी अपने नाम किये। 

रोहित शर्मा का एकदिवसीय करियर | Rohit Sharma ODI Career 

रोहित शर्मा को वर्ष 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच में सामिल किया गया। हालाँकि रोहित को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला ,लेकिन भारत ने आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर 8 विकेट से मैच जीत लिया तब उन्हें दूसरी सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन रोहित शर्मा की ख़राब किस्मत के कारण इस मैच में अच्छा नहीं खेल पाए फिर तीसरी सीरीज 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खलने का मौका मिला। 

रोहित शर्मा पहला अर्धशतक(50) बनाया जिसके बाद से उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार आयी उनके बाद austratlia के खिलाफ 39 रन तथा 2008 में श्रीलंका के खिलाफ 70 रन बनाए। रोहित शर्मा एकदिवसीय करियर में अब तक 240 मैच खेले है। जिनमे 48.65 की औसत और 87.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 9681 रन है। जब की रोहित शर्मा 29 शतक और 48 अर्धशतक जड़े है। जब की इनके हाई स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 264 बनाए है। जिनमे एकदिवसीय मैच में तीन दोहरे शतक इनके नाम है। अब तक कोई भी प्लेयर इनके रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए है।  इसीलिए इनको बिस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। 

Rohit Sharma ODI Career

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर | Rohit Sharma Test Career

रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ 9 नवम्बर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले थे। और इसमें 177 रन भी बनाए और दूसरा टेस्ट मैच उन्होंने वानखेड़े में 111 रन बनाए और उन्होंने पहले दो टेस्ट में लगातार शतक बनाए। और तीसरे भारतीय बने। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984) और सौरव गांगुली (1996 ) ने ही यह रिकॉर्ड हासिल की थी। उन्होंने 108 वनडे मैचो के बाद टेस्ट मैच खेलने की शरुआत की थी उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 46 टेस्ट मैच खेले है इसके दौरान वे 3000 से भी ज्यादा रन बनाए है। उनका सबसे अधिक टेस्ट मैच में 212 रन है .टेस्ट मैच में अबतक 9 शतक और 14 अर्धशतक अपने नाम किये है। 

Rohit Sharma Test Career

रोहित शर्मा टी-20 करियर | Rohit sharma T20 Creer 

रोहित शर्मा ने 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टी20 करियर की शुरुआत की। रोहित शर्मा टी 20 अन्तराष्ट्रीय मेचो में भारत के लिए दुसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी और वर्ल्ड के तीसरे सबसे अधिक टी 20 में रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज है। रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अभीतक 48 T20 मैच खेले है।  जिनमे से रोहित शर्मा ने इन मेचो में 30.82 के  औसत से 3853 रन अपने खाते में दर्ज किये है .रोहित शर्मा ने भारत के लिए T20 मेचो में अभी तक 4 शतक और 29 अर्धशतक लगा चुके है। 

 

FAQ:

Q- रोहित शर्मा कौन है?

Ans- रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है। 

Q- रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

Ans- रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा यात्रा करना ,मूवीज देखना ,टेबल टेनिस खेलना पसंद है।

Q- रोहित शर्मा की सेलेरी कितनी है?

Ans- रोहित शर्मा को एक साल में BCCI  ने 7 Cr देती है। 

Q- रोहित शर्मा के पास कितने रूपये है?

Ans- रोहित शर्मा के पास कुल रूपये 18.7 मिलियन डॉलर है कुल रूपये 133.2 कड़ोर रूपये की संपत्ति है। 

Q- रोहित शर्मा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

Ans- रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़ नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। 

Q- रोहित शर्मा शादीशुदा है?

Ans- रोहित शर्मा विवाहित है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

वनडे क्रिकेट के सबसे तेज़ शतक (Fastest hundreds in ODIs) कौन है 5 महान बल्लेबाज जिन्होंने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा ODI में रन बनाए है। इंटरनेशनल क्रिकेट को लगा झटका, 6 दिन में 5 क्रिकेटर्स का संन्यास, दो भारतीय शामिल क्रिकेट की दुनिया के 5 सबसे यादगार रिटायरमेंट 5 महान विकेटकीपर जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाया है दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेटर्स, संन्यास के 11 साल बाद भी भारतीय दिग्गज टॉप पर मौजूद वर्ष 2020 से अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 300 से ज़्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय महान खिलाड़ी लिस्ट मे सिर्फ 6 नाम शामिल रोहित शर्मा के 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन है भारत में क्रिकेट का जुनून हर दिल में बसता है। आइए, जानते हैं भारत के सबसे बड़े और प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियमों के बारे में