रिंकू सिंह का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

Table of Contents

रिंकू सिंह का जीवन परिचय | Rinku Singh Biography in Hindi

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: रिंकू सिंह एक आक्रामक युवा भारतीय क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश के तरफ से खेलना प्रारंभ किया और वहीं से अपने करियर की शुरुआत की और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिऐ खेलते हैं! वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी किया करते हैं.

रिंकू सिंह चर्चा में तब आया जब उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में लगातार पांच गेंद में पांच छक्का लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी तब से रिंकू सिंह सुर्खियों में आ गए थे उन्होंने अपने कड़ी मेहनत और अच्छा प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम में अपना जगह बनाने में कामयाब रहे. रिंकू सिंह का जीवन परिचय

रिंकू सिंह का जीवन परिचय | Rinku Singh Biography in Hindi

रिंकू सिंह का बायोग्राफी | Rinku Singh Biography in Hindi

 पूरा नाम रिंकू खानचन्द्र सिंह
 उपनाम रिंकू, रॉकेट रिंकू
 जन्म तिथि 12 अक्टूबर 1997
 आयु ( 2024 के अनुसार ) 27
 जन्म दिन 12 अक्टूबर
 जन्म स्थान अलीगढ़ , उत्तर प्रदेश
 राष्ट्रीयता भारतीय
 पेशा भारतीय क्रिकेटर , बल्लेबाज
 विद्यालय ज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता 9वीं पास
 कोच/ संरक्षक मसूद जफ़र अमीनी
 मैदान पर प्रकृति आक्रामक
 जर्सी संख्या #35
 भूमिका मध्य क्रम के बल्लेबाज
 बल्लेबाजी की शैली बाएं हाथ
 गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ ऑफब्रेक
 जाती जाटव
 राशि चक्र चिन्ह तुला
 आईपीएल कोलकाता नाईट राइडर्स

रिंकू सिंह शारीरिक संरचना | Rinku Singh Body Measurment

 लम्बाई 5 फूट 4 इंच
 वजन 65 किलो
 रंग सावला
 शारीरिक माप छाती- 42 इंच , कमर- 32 इंच , बाइसेप्स- 14
 आखो का रंग काला
 बालों का रंग काला

रिंकू सिंह का जन्म और फैमिली ( Rinku Singh Birth and Family)

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी रिंकू सिंह के पिता का नाम खान चंद्र सिंह है। जो दूसरे के घर में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम किया करते थे। तथा उनके एक बड़े भाई ऑटो चालक थे। रिंकू सिंह की माता का नाम वीणा देवी है। जो एक ग्रहणी है.

रिंकू सिंह पांच भाई बहनों से है. जो यह तीसरे नंबर पर है. रिंकू को बचपन से क्रिकेट में बहुत ही लगाव था. रिंकू एक गरीब और साधारण परिवार के होने के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया।

रिंकू सिंह का जन्म और फैमिली ( Rinku Singh Birth and Family)

 पिता का नाम खानचन्द्र सिंह
 माता का नाम वीना देवी
 भाई का नाम जीतू सिंह
 बहन का नाम नेहा सिंह
 वैवाहिक स्थितिअविवाहित

 रिंकू सिंह की शिक्षा (Rinku Singh Education)

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: अगर रिंकू सिंह की प्रारंभिक शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है हालांकि उनके पिता उन्हें पढ़ना चाहते थे लेकिन उन्हें पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में लगाव था।

Read More: MS Dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी का जीवनी 

रिंकू सिंह का शुरुआती क्रिकेट करियर ( Rinku Singh Early Cricket Career)

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: रिंकू सिंह ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना प्रारंभ कर दिया था. उन्होंने अपनी जीजान लगाकर इस खेल में अपना जगह स्थापित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है. उन्होंने पास के एक क्लब में क्रिकेट सीखने के लिए दाखिला ले लिया हालांकि उनके घर के हालात ठीक नहीं होने के कारण रिंकू को ईट भट्टे में मजदूरी का काम करना पड़ा इन कड़ी स्थिति के बावजूद उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपना रुचि को कभी कम होने नहीं दिया और वह लगातार अपनी टीम के लिए खेलते रहे उन्होंने कई टूर्नामेंट में भाग लिया,

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: वर्ष 2012 में उन्होंने स्कूल के एक टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट खेलकर पुरस्कार के तौर पर एक बाइक जीता था. जो कि उन्होंने अपने पिता को दे दिया ताकि वह साइकिल छोड़कर बाइक से सिलेंडर डिलीवरी का काम कर सके इसके बाद धीरे-धीरे उनका सिलेक्शन आगे के लिए होता गया जैसे-जैसे उनको इनाम के तौर पर कुछ पैसा मिलने लगा  उनके पिता को उन पर भरोसा होने लगा कि मेरा बेटा कुछ कर सकता है और आगे चलकर हम सब की गरीबी को दूर कर सकता है

रिंकू अलीगढ़ के छोटे ग्राउंड में खेलते खेलते जल्द ही बड़े टूर्नामेंट खेलने लगे कुछ समय बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के अंदर-16 अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर खेलने लगे और सेंट्रल जोन में अंदर-19 टीम का निरूपण किया

रिंकू सिंह का शुरुआती क्रिकेट करियर ( Rinku Singh Early Cricket Career)

रिंकू सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर ( Rinku Singh Domestic Cricket Career)

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: रिंकू सिंह ने महज 16 साल की उम्र में ही मार्च 2014 में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और उसी मैच में शानदार पारी खेलते हुए 83 रनों के शीर्ष स्कोर बनाएं. रिंकू अब तक 55 मैच लिस्ट ए में खेले है जिनका स्ट्राइक रेट 93.98 है और रन की बात करें तो 1844 रन बनाए है.

रिंकू ने 5 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया और कुछ इंपॉर्टेंट परियां खेली कुछ समय बाद रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी वर्ष 2018 में त्रिपुरा के खिलाफ 44 गेंद में आक्रामक पारी खेल कर 91 रन बनाकर नाबाद रहे. वर्ष 2018-19 के रणजी ट्रॉफी में 10 माचो में 105.88 की औसत से 953 रन बनाकर वह तीसरे सर्वाधिक स्कोरर बने थे.जिनमें उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक जड़े थे.

रिंकू सिंह का आईपीएल क्रिकेट करियर ( Rinku Singh IPL Cricket Career)

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: अगर आईपीएल की बात करें तो रिंकू सिंह को वर्ष 2017 में किंग इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स)ने उसके बेस प्राइस 10 लख रुपए में खरीदा था. लेकिन अफसोस की बात यह है कि उन्हें उस टूर्नामेंट में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. रिंकू सिंह को फिर वर्ष 2018 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोली लगाकर 80 लाख रुपए में खरीद लिया जो उनके बेस प्राइस से चार गुना ज्यादा था.

रिंकू तब से लेकर अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से खेलते हैं  हालाकि रिंकू सिंह को शुरुआती 3 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स से ज्यादा मौका नहीं मिला था इन तीनों सीजन में उसको मात्रा 10 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह 77 रन बनाए थे.

रिंकू सिंह को वर्ष 2021 में घुटने की इंजरी होने के कारण कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला फिर रिंकू सिंह को वर्ष 2022 के आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर से 55 लख रुपए में खरीद लिया इस आईपीएल सीजन में रिंकू सिंह ने कुल 7 मैच खेले जिसमें उन्होंने 148.72 की स्ट्राइक रेट से 174 बना पाए.

रिंकू सिंह को वर्ष 2023 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बरकरार रखा उसके बाद रिंकू सिंह ने 9 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटन के खिलाफ एक मैच के अंतिम ओवर में यश दयाल को पांच गेंद में लगातार पांच छक्के जड़ कर इतिहास रच दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स को एक यादगार जीत दिलाई थी.

इसके बाद रातों-रात रिंकू सिंह सुर्खियों में आ गए और पॉपुलर हो गए थे. रिंकू सिंह इस आईपीएल सीजन में कुल 14 मैच खेल कर 150.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाएं इस सीजन में रिंकू सिंह ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको अपने और आकर्षित किया था।

रिंकू सिंह का आईपीएल क्रिकेट करियर ( Rinku Singh IPL Cricket Career)

रिंकू सिंह का आईपीएल प्राइस | Rinku Singh’s IPL Price

 साल (Year) फ्रैंचाइज़ी (Franchise) कीमत (Price)
 2017 किंग्स इलेवन पंजाब, अब पंजाब किंग्स (PBKS) 10 लाख
 2018 कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 80 लाख
 2019 कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 80 लाख
 2020 कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 80 लाख
 2021 कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 80 लाख
 2022 कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 55 लाख
 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 55 लाख
 2024 कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 55 लाख

रिंकू सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Rinku Singh International Cricket Career

रिंकू सिंह 18 अगस्त 2023 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ अपना T20I अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया इस मैच में रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था दूसरे t20I मैच में उन्होंने 21 गेंद में दो चौके और तीन छक्के जङ कर आयरलैंड के खिलाफ 38 रन बनाए इस प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला था उन्होंने कुल पांच t20I मैच में 208.33 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए थे. रिंकू सिंह का जीवन परिचय

रिंकू सिंह का जीवन परिचय:19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह ने एक दिवसीय (ODI) मैच में डेब्यू किया उन्होंने पहला ओडीआई मैच में 17 रन बनाए उसी मैच में गेंदबाजी करके अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किया रिंकू सिंह ने अब तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेले हैं

रिंकू सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Rinku Singh International Cricket Career

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Rinku Singh International Debut

 FORMAT के खिलाफ 
 T20I डेब्यू 18 अगस्त 2023 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ
 एक दिवसीय (ODI) डेब्यू19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ
 टेस्ट डेब्यू ज्ञात नहीं 

रिंकू सिंह का बैटिंग करियर | Rinku Singh’s Batting Career

Format  Match  Inn  Run  Ball  H/S   Avg   S/R  Not      out  Four   Six  50s 100s 200s
  ODI   2   2  55  41  38  27.5 134.15   0   5   3   0   0   0
  T20I  15  11 356 202  69  89.0 176.24   7  31  20   2   0   0
  IPL  45  40 893 623  67 30.97 143.34  11  67  46   4   0    0

रिंकू सिंह की पसंद | Rinku Singh’s Favourites

 पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान
 पसंदीदा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर
 पसंदीदा बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना
 पसंदीदा गेंदबाज ज्ञात नहीं

रिंकू सिंह की कुल संपत्ति (Rinku Singh Total Net Worth)

रिंकू सिंह का जीवन परिचय: रिंकू सिंह की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. वह हर साल लगभग 6 से 7 करोड़ रूपया आईपीएल से कमाते हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के लिए हर दिन का फीस 40000 से 60000 रुपए लेते हैं. 

रिंकू सिंह की कुल संपत्ति (Rinku Singh Total Net Worth)

रिंकू सिंह की पिछली 10 महत्वपूर्ण पारियां | Rinku Singh Last 10 Important Innings

 Match (मैच)  Run (रन) Wicket (विकेट) Formate (प्रारूप) Date (तारिख)
 AUS के खिलाफ  – – T20I 28/09/2023
 AUS के खिलाफ  46 – T20I 01/12/2023
 AUS के खिलाफ  6 – T20I 03/12/2023
 SA के खिलाफ  68* – T20I 12/12/2023
 SA के खिलाफ  14 – T20I 14/12/2023
 SA के खिलाफ  17 1/2 ODI 19/12/2023
 SA के खिलाफ  38 – ODI 21/12/2023
 AFG के खिलाफ  16* – T20I 11/01/2024
 AFG के खिलाफ  9* – T20I 14/01/2024
 AFG के खिलाफ  69* – T20I 17/01/2024

रिंकू सिंह के बारे में कुछ खास जानकारियां | Some Special Information about Rinku Singh

  • रिंकू सिंह एक गरीब परिवार में पैदा हुआ था जिनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में हुआ था।
  • रिंकू सिंह महज 11 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर  दिया था।
  • रिंकू सिंह का कोच मसूद उल जफर अमीनी था और उन्हें क्रिकेट सीखने के लिए महारानी स्पोर्ट्स स्टेडियम और अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में खिलाते थे।
  • वर्ष 2012 में रिंकू सिंह का सिलेक्शन उत्तर प्रदेश के अंडर-16 टीम में हुआ था।
  • उन्होंने 2012 में अंदर 16 के ट्रायल मैच में 154 रन बनाए थे जिससे उनका चयन उत्तर प्रदेश के अंदर-19 टीम में 2013 में हुआ था।
  • वर्ष 2013 में रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में 206 और 154 रनों की शानदार पारियां खेली थी, और उन्हें उत्तर प्रदेश के रणजी ट्रॉफी में 2016 को शामिल किया गया था।
  • रिंकू सिंह को पहली बार आईपीएल में किंग इलेवन पंजाब ने 2017 में 10 लाख रुपए में खरीदा था।
    कोलकाता नाइट राइडर्स ने वर्ष 2018 में उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा था।

रिंकू सिंह अवार्ड | Rinku Singh Awards

 Year (वर्ष) Awards (अवार्ड)
 2022 आईपीएल में मैन ऑफ द मैच 
 2023 आईपीएल में मैन ऑफ द मैच
 2023 आयरलैंड के खिलाफ दुसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच

रिंकू सिंह का सोशल मीडिया | Rinku Singh’s Social Media

Social Media Username 
 X (Twitter) @rinkusingh235
 Instagram@rinkukumar12
 Facebook@Rinku Singh

FAQ:

Q- रिंकू सिंह कौन है ?

Ans- रिंकू सिंह भारत के एक आक्रमक क्रिकेटर है।

Q- रिंकू सिंह का पूरा नाम क्या है?

Ans- इनका पूरा नाम रिंकू खान चंद्र सिंह है।

Q- रिंकू सिंह का जन्म कब और कहां हुआ था?

Ans- रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ था।

Q- रिंकू सिंह के पिताजी का क्या नाम है ?

Ans- रिंकू सिंह के पिताजी का नाम खान चंद्र सिंह है।

Q- रिंकू सिंह कौन सी बिरादरी का है?

Ans- रिंकू सिंह जाट बिरादरी से आते हैं।

Q- रिंकू सिंह के कितने भाई बहन है?

Ans- रिंकू सिंह पांच भाई बहन से है।

Q- रिंकू सिंह आईपीएल में किस टीम से खेलते है?

Ans- रिंकू सिंह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से खेलते है।

Conclusion – निष्कर्ष

आशा करते है की आपको यह लेख रिंकू सिंह का जीवन परिचय(Rinku Singh Biography in Hindi) अच्छा लगा होगा, आप हमारे ब्लॉग मे अन्य प्रशिद्ध क्रिकेटर की बायोग्राफी और क्रिकेट से जुड़ी खबरों की जानकारी प्राप्त कर सकते है, और अपने दोस्तों मे शेयर कर सकते है, हमारे ब्लॉग मे बने रहने और प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद |

2 thoughts on “रिंकू सिंह का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां”

Leave a Comment

वनडे क्रिकेट के सबसे तेज़ शतक (Fastest hundreds in ODIs) कौन है 5 महान बल्लेबाज जिन्होंने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा ODI में रन बनाए है। इंटरनेशनल क्रिकेट को लगा झटका, 6 दिन में 5 क्रिकेटर्स का संन्यास, दो भारतीय शामिल क्रिकेट की दुनिया के 5 सबसे यादगार रिटायरमेंट 5 महान विकेटकीपर जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाया है दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेटर्स, संन्यास के 11 साल बाद भी भारतीय दिग्गज टॉप पर मौजूद वर्ष 2020 से अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 300 से ज़्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय महान खिलाड़ी लिस्ट मे सिर्फ 6 नाम शामिल रोहित शर्मा के 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन है भारत में क्रिकेट का जुनून हर दिल में बसता है। आइए, जानते हैं भारत के सबसे बड़े और प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियमों के बारे में